ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग के बाद इंडिया लौटे वरुण धवन

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 31, 2025

बॉलीवुड के चहेते स्टार वरुण धवन आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां वे अपने अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की विदेशीशूटिंग पूरी कर लौटे। ऑल-ब्लैक लुक में स्पोर्टी अंदाज़ में नज़र आए वरुण — काले टी-शर्ट, जैकेट और ट्रैक पैंट्स के साथ सफेद स्नीकर्स, कैप औरस्टाइलिश चश्मे में उन्होंने एक बार फिर फैशन स्टेटमेंट सेट कर दिया।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसे निर्देशित कर रहे हैं वरुण के पिता, डेविड धवन, और इसका टाइटल लिया गया है 90 के दशक कीसुपरहिट फिल्म बीवी नं.1 के गाने “इश्क सोना है” से। उस फिल्म में सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए थे और निर्देशन खुदडेविड धवन ने ही किया था।

फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि है जवानी तो इश्क होना है 90s के फील-गुडरोम-कॉम का मज़ा आज की पीढ़ी के लिए फिर से ज़िंदा करेगी। रमेश तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म, जल्द ही रिलीज़ डेटके साथ दर्शकों को और उत्साहित कर सकती!

वरुण धवन जल्द ही शशांक खेतान की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में एक बार फिर जाह्नवी कपूर के साथ नज़र आएंगे। ये जोड़ी 2023 की बवाल में साथ दिखी थी और अब इस फिल्म में रोमांस, ड्रामा और हास्य के साथ वापसी कर रही है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, अभिनव शर्मा और मनीनी चड्ढा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

इसके अलावा, वरुण एक बड़े और गंभीर किरदार में नजर आएंगे बॉर्डर 2 में, जहां वह परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदारनिभाएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी भी अहम भूमिका में होंगे। निर्देशक अनुराग सिंह की ये फिल्म 1997 कीआइकॉनिक वॉर ड्रामा बॉर्डर की सीक्वल होगी और भारतीय सेना को समर्पित एक भव्य देशभक्ति फिल्म होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.