ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा

Photo Source :

Posted On:Friday, September 18, 2026

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म कीखास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा हैऔर स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारों ने इस शाम को और खास बना दिया।

पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी पत्नी के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। ब्लैक जैकेट और काले चश्मे में अभिनेता काफी स्टाइलिश नजर आए, वहीं उनकी पत्नीफ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में खूबसूरत दिखीं। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी सबसे पहले पहुंचनेवाले मेहमानों में शामिल रहीं। सिल्वर और ग्रे आउटफिट में मेघना ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

हालांकि, इस शाम की लाइमलाइट दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने खूब बटोरी। क्रीम रंग की साड़ी में पहुंचीं रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आईं।खास बात यह रही कि उन्होंने रात की स्क्रीनिंग के लिए भी अपना ट्रेडमार्क अंदाज बरकरार रखा और काला चश्मा पहना। रेखा का यह लुक कैमरों केलिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

स्क्रीनिंग में दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी पहुंचे। डार्क रंग के लंबे कुर्ते और काली सदरी में उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिए। उनके अलावाअभिनेत्री वर्तिका सिंह, रमेश तौरानी और सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई सेलेब्स भी फिल्म देखने पहुंचे। अब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज केसाथ ‘दायरा’ दर्शकों के सामने होगी और देखना दिलचस्प होगा कि करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन और मेघना गुलजार की यह टीम पर्दे पर क्याकहानी लेकर आती है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.