ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

रश्मिका मंदाना बनेंगी एमएस सुब्बुलक्ष्मी, बायोपिक में दिखेगा गायिका की जिंदगी का अनसुना सफर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

भारतीय संगीत की महान हस्ती एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर अपना सुर छेड़ने वाली है। उनकी बायोपिक एमएस ए लेगेसी ऑनस्क्रीन को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। फिल्म में सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका रश्मिका मंदाना निभाएंगी। वहीं इस फिल्म के संगीत कीजिम्मेदारी लोकप्रिय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे। रश्मिका के फर्स्ट लुक और फिल्म के आधिकारिक टाइटल से बुधवार शाम 5:15 बजे पर्दाउठेगा, ऐसे में फैंस की नजरें अब इस खास खुलासे पर टिकी हैं।

मेकर्स ने मंगलवार को एमएस सुब्बुलक्ष्मी की तस्वीर शेयर करते हुए इस बड़े लॉन्च का संकेत दिया था। पोस्ट के साथ लिखा गया, “एक शानदारविरासत की शुरुआत एक यादगार जश्न के साथ होती है।” भारत रत्न से सम्मानित एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर फिल्म का ग्रैंडलॉन्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें कमल हासन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यानी फिल्म की शुरुआत ही संगीत, सिनेमा और सितारोंके बड़े संगम के साथ होने वाली है।

एमएस सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16 सितंबर 1916 को मदुरै में हुआ था और उनका पूरा नाम मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी था। संगीत उनके परिवार कीरगों में था—उनकी मां षण्मुखवदिवु अम्मल वीणा वादक थीं और दादी वायलिन बजाती थीं। सुब्बुलक्ष्मी को उनके चाहने वाले प्यार से कुंजम्मा भीकहते थे। उनकी असाधारण गायकी ने उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शामिल किया और अब उनकी विरासत को पर्दे पररश्मिका किस अंदाज में जीती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

रश्मिका के लिए भी यह प्रोजेक्ट खास है, क्योंकि अभिनेत्री इन दिनों लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ अपनी रेंज दिखा रही हैं। वहरवींद्र पुल्ले की एक्शन थ्रिलर मैसा में आदिवासी गोंड महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले16 अक्टूबर को रणबाली रिलीज होगी, जिसमें वह शादी के बाद पहली बार पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ऐसे मेंएमएस सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका रश्मिका की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण अध्याय जोड़ती नजर आ रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.