ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

अनूप जलोटा ने लॉन्च किया भक्तिद्वार ऐप भक्ति और तकनीक का हुआ अनोखा संगम

Photo Source :

Posted On:Monday, September 14, 2026

मुंबई में गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर भक्ति और आधुनिक तकनीक का एक दिलचस्प संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक और पद्मश्री सम्मानित अनूप जलोटा ने ‘भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप’ लॉन्च किया और इसके लोगो का भी अनावरण किया। इस मौके पर मेहमानों को प्लेटफॉर्म पर आने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की ग्लिम्प्स दिखाई गई। अभिनेता संदीप मोहन और संजय स्वराज भी समारोह में मौजूद रहे, जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किए गए विशेष कार्यक्रमों में काम किया है।

‘भक्तिद्वार’ के संस्थापक दिनेश असोपा के लिए यह लॉन्च करीब एक दशक की मेहनत का नतीजा है। उनका कहना है कि मकसद सिर्फ एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाना नहीं, बल्कि ऐसा डिजिटल ठिकाना तैयार करना है जहां भक्ति, अध्यात्म और सनातन परंपरा से जुड़ा कंटेंट आसानी से एक ही जगह मिल सके। प्लेटफॉर्म पर धार्मिक सीरीज, भक्ति संगीत, मंत्र, चालीसा, आध्यात्मिक प्रवचन, एआई आधारित वीडियो, एनिमेशन और धार्मिक आयोजनों का लाइव प्रसारण उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसकी सदस्यता 11 रुपये प्रति सप्ताह रखी गई है।

ऐप लॉन्च करते हुए अनूप जलोटा ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और मानसिक दबाव के बीच भक्ति संगीत और अध्यात्म लोगों को सुकून दे सकते हैं। खास बात यह है कि आध्यात्मिक कंटेंट अब सिर्फ पारंपरिक माध्यमों तक सीमित नहीं है और युवा दर्शक भी इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी सुविधा के मुताबिक देख रहे हैं। ऐसे में ‘भक्तिद्वार’ का लक्ष्य भक्ति को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी और दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

प्लेटफॉर्म के लिए कई विशेष सीरीज का निर्देशन फिल्ममेकर जयदेव चक्रवर्ती ने किया है, जिनमें आध्यात्मिक विषयों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश करने की कोशिश की गई है। लॉन्च समारोह का संचालन देहरादून दूरदर्शन से जुड़ी एंकर भावना शर्मा ने किया। दिनेश असोपा के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इस मौके पर उनकी एक दशक लंबी मेहनत का जश्न मनाया। अब देखना होगा कि भक्ति को डिजिटल स्क्रीन पर नए अंदाज में पेश करने वाला ‘भक्तिद्वार’ दर्शकों के बीच कितनी जगह बना पाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.