ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक

Photo Source :

Posted On:Friday, September 18, 2026

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर आखिरकार मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर दिया है और इसके साथ ही फिल्म की नई स्टारकास्ट से भी पर्दा उठ गया है। फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म के पोस्टर में छह युवा कलाकार एक साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर इस फिल्म के जरिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू करते दिखाई देंगे।

फर्स्ट लुक में सभी कलाकारों का अंदाज काफी फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आ रहा है। पोस्टर को देखकर कहानी में दोस्ती, युवा रिश्तों और कॉमेडी का तड़का होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं, जबकि इसे लव फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। यानी इस बार लव रंजन की नजर एकदम नए चेहरों पर है।

नए कलाकारों को लॉन्च करने को लेकर लव रंजन ने अपनी उत्सुकता भी साझा की। उन्होंने कहा, “न्यूकमर्स को परिचित करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले, मुझे यह मौका ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ मिला था।” उन्होंने आगे बताया कि छह नए चेहरों के लिए एक पूरी दुनिया बनाना और उन्हें उसमें अपनी रिदम तलाशते देखना उनके लिए खास अनुभव रहा। अब वह दर्शकों को इन नए कलाकारों से मिलवाने को लेकर उत्साहित हैं।

‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की जा रही है और इसके पहले पोस्टर ने नई स्टारकास्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर ये छह नए चेहरे दोस्ती और कॉमेडी की अपनी कहानी से दर्शकों के साथ कितना कनेक्ट कर पाते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.