ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

‘तेरे इश्क में’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को मिली जुनूनी प्रेम कहानी की पहली झलक!!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

निर्देशक आनंद एल राय अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के साथ फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर इसफिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज़ हुआ है, जिसने फैंस का उत्साह काफी बढ़ा दिया है। इस टीजर की शुरुआत में कृति सेनन केकिरदार मुक्ति की शादी की हल्दी रस्म दिखाई जाती है, जब धनुष का घायल किरदार शंकर अचानक वहां पहुंचता है और कहता है, “अपने बाप को जलाने गया था बनारस। सोचा तेरे लिए गंगा जल लेता आऊं। नई जिंदगी शुरू करने जा रही है, पुराने पाप तो धो ले।” इससे साफ झलकता है कियह एक जुनूनी और गहरी प्रेम कहानी होगी।

फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है और गीतकार हैं इरशाद कामिल, जो हमेशा अपने काम से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाते हैं। टीजर मेंअरिजीत सिंह की आवाज़ भी सुनाई देती है, जो फिल्म के गानों के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रही है। धनुष और कृति की जोड़ी इस बार वायुसेना अधिकारी और उसकी प्रेमिका के किरदार में नजर आएगी, जिनकी कहानी में प्यार के साथ जुनून और बदला भी दिखाया गया है।

डायरेक्टर आनंद एल राय इस बार ‘रांझणा’ से अलग लेकिन उतनी ही दिलचस्प और भावुक प्रेम कहानी लेकर आए हैं।

‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और फिल्म के ट्रेलर व संगीत को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज़्यादा हैं। उम्मीद हैं की मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे, और हमें ट्रेलर देखने को मिलेगा.

Check Out The Teaser:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.