ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वी शांताराम बायोपिक में जयश्री का फर्स्ट लुक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

वी. शांताराम की बायोपिक से अब तमन्ना भाटिया का पहला लुक सामने आया है। तमन्ना फिल्म में जयश्री का किरदार निभा रही हैं, जो वी. शांतारामकी पत्नी और उनकी फिल्मों के पीछे की असली प्रेरणा के रूप में दिखायी जाएंगी।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जयश्री- एक दौर की स्टार। लीगेसी के पीछे की ताकत। इतिहास में वापसी का एक अध्याय।” पोस्टर में तमन्ना बेबी पिंक साड़ी में विंटेज अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका पोज क्लासिक पुरानी अभिनेत्रियों जैसा है, और पीछे हरे पर्दे और घास केदृश्य फिल्म सेट की झलक देते हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं। वी. शांताराम भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशकों में शामिल हैं। मूक सिनेमा से लेकररंगीन फिल्मों तक, उन्होंने कई प्रकार की फिल्मों का निर्माण किया और हमेशा साहसिक और अलग दृष्टिकोण पेश किया। उनके काम में मनोरंजन केसाथ-साथ समाज का सच और बदलाव भी झलकता था। इन्हीं कारणों से उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला “रिबेल” कहा जाता है।

बायोपिक में वी. शांताराम के जीवन और करियर की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके निजी जीवन, उनकी पत्नी जयश्री कायोगदान और भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को भी प्रमुख रूप से दर्शाया जाएगा। तमन्ना का यह फर्स्ट लुक फैंस के बीच फिल्म केलिए उत्साह और उत्सुकता बढ़ा रहा है।
V


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.