ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

एक्स से बदला या नए प्यार की शुरुआत? रिलीज हुआ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का धमाकेदार ट्रेलर

Photo Source :

Posted On:Monday, September 15, 2025

बॉलीवुड के एंटरटेनमेंट पैकेज वरुण धवन और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है — और कहना गलत नहीं होगा कि इसमें मस्ती, प्यार, जलन और जुगाड़ की पूरी फुल डोज़ है!

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर साफ तौर पर दिखाता है कि कहानी सिर्फ प्यार की नहीं, बल्कि प्योर प्लानिंग और पागलपन की भीहै। ट्रेलर में पता चलता है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा कभी रिलेशनशिप में थे, और जान्हवी कपूर-रोहित सराफ की जोड़ी भी प्यार में थी।लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सान्या और रोहित एक-दूसरे से शादी करने वाले होते हैं।

बस फिर क्या! अपने-अपने एक्स को जलाने और उनकी शादी में खलल डालने के लिए वरुण और जान्हवी मिल जाते हैं, और शुरू होता है मिशनब्रेकअप! कई मज़ेदार ट्रिक्स, ड्रामे और प्लानिंग के बीच ये दोनों क्या वाकई अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे? या फिर जलन दिखाते-दिखाते खुदही एक-दूसरे से प्यार कर बैठेंगे? यही रहस्य फिल्म देखने के बाद खुलेगा।

ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स का शानदार बैलेंस देखने को मिला है। वरुण और जान्हवी की केमिस्ट्री नई और फ्रेश लगती है, वहीं सान्या औररोहित भी अपने किरदारों में सहज नज़र आते हैं। मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स फिल्म में तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयारदिख रहे हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को प्रोड्यूस किया है करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और मेंटॉर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने। फिल्म 2 अक्टूबर 2025, दशहरा के मौके पर रिलीज़ हो रही है, और ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म फेस्टिव सीज़न में दर्शकों को एक हल्का-फुल्का, एंटरटेनिंग अनुभव देनेवाली है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.