ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की प्रीमियर लीग शादी: सांगली में लगे सात फेरे

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 20, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार-फिल्म निर्देशक पलाश मुच्छल 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में सात फेरेलेकर जीवन के नए इनिंग्स की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों परिवारों की तरफ से तैयारियां जोरों पर हैं और शादी के आमंत्रण पत्र इंदौर में मौजूद मुच्छल परिवार के रिश्तेदारों व परिचितों में बांटे जा चुके हैं। शादी के साथ-साथ पोस्ट-वेडिंग सेलिब्रेशन भी सांगली में ही रखा गया है।

हालांकि, इंदौर में रिसेप्शन को लेकर अभी मुच्छल परिवार ने कोई औपचारिक योजना नहीं बनाई है, लेकिन चर्चा है कि शादी के बाद स्मृति औरपलाश मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी दे सकते हैं। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े चेहरे और क्रिकेट जगत के दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

पलाश मुच्छल, बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और खुद भी संगीत व फिल्म निर्देशन की दुनिया में सक्रिय हैं। हाल ही में दिए गएएक इंटरव्यू में उन्होंने इंदौर के प्रति अपने प्यार का जिक्र करते हुए कहा था कि “इंदौर मेरे दिल में बसता है और जल्द ही स्मृति इंदौर की बहू बनेगी।” अब उनका यह बयान सच साबित होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश से गहरा जुड़ाव रखने वाले पलाश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राजू बैंडवाला’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें ‘पंचायत’ फेम चंदन राय मुख्यभूमिका निभा रहे हैं। पलाश की पढ़ाई भी इंदौर में हुई है और उनका बचपन सपना-संगीता क्षेत्र में बीता है। संगीत उनकी रगों में है—वे कई फिल्मों कोसंगीत दे चुके हैं और बहन पलक के साथ दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित चैरिटी कॉन्सर्ट्स में हिस्सा लेते रहे हैं।

स्मृति और पलाश की दोस्ती और फिर रिश्ता चर्चा में तब आया जब स्मृति तीन साल पहले पलक की शादी में शामिल हुई थीं। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और धीरे-धीरे यह रिश्ता परिवारों की सहमति से शादी तक आ पहुंचा। 23 नवंबर को होने वाली यह शादी सिर्फ दोदिलों का मिलन नहीं, बल्कि क्रिकेट और फिल्म जगत के एक खूबसूरत संगम का जश्न बनने जा रही है, जिसे लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.