ताजा खबर
नौकरी से आगे बढ़कर ‘रोजगार सृजन’ की ओर यूपी - युवाओं के लिए नया आत्मनिर्भर मॉडल   ||    रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    गुजरात पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में भारी चूक: जेल में बंद छोटा राजन अब भी 'फरार', दाऊद के नाम भ...   ||    अहमदाबाद के बाहरी इलाकों में विकास को रफ्तार: 36 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि होगी डिनोटिफाई, तीसरी रिंग ...   ||    मनोरंजन और शिक्षा का मेल: मुकुल चड्ढा से लेकर मल्लिका साराभाई तक, जब IIM के दिग्गजों ने बॉलीवुड में ...   ||    अहमदाबाद में प्रशंसकों के बीच पहुंचे गुजरात टाइटन्स के सितारे, खिलाड़ियों के साथ फोटो और बातचीत का म...   ||   

शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Photo Source :

Posted On:Friday, April 17, 2026

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शाहीन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। इस खबर ने फैंस को सरप्राइज कर दिया, क्योंकि कपल ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह और ईशान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक खास फोटोमें शाहीन अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखती हैं, वहीं ईशान के साथ उनकी केमिस्ट्री भी साफ झलकती है। दोनों की मुस्कान इस बात का सबूत है कि यह पल उनके लिए कितना खास है।

इन तस्वीरों के साथ शाहीन ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, “हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया,” जो फैंस को काफी पसंदआ रहा है। पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।अनन्या पांडेय सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को नए सफर केलिए शुभकामनाएं दी हैं।

तस्वीरों में शाहीन और ईशान का कूल और मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिल रहा है, जिससे साफ है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है। फैंस अब इस बात का अंदाजा लगाने लगे हैं कि सगाई के बाद जल्द ही शादी की खुशखबरी भी सामने आ सकती है।

बता दें कि ईशान मेहरा एक पूर्व इंटरनेशनल स्विमर और एथलीट रह चुके हैं। फिलहाल वह मुंबई में एक सर्टिफाइड फिटनेस कोच और पर्सनल ट्रेनरके तौर पर काम कर रहे हैं। अब शाहीन के साथ सगाई के बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। कुल मिलाकर, शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की यह सगाई बॉलीवुड में एक और खुशखबरी लेकर आई है। फैंस अब इस कपल को शादी के बंधन मेंबंधते देखने के लिए उत्साहित हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.