ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने रचाई कोर्ट मैरिज, दिसंबर में होगा भव्य समारोह

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

टीवी अभिनेत्री सारा खान ने 6 अक्तूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस जोड़े ने अपनीशादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह एक अंतरधार्मिक शादी है, जिसे सारा ने बेहदखूबसूरत शब्दों में बयां किया है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा: "एक साथ सीलबंद, दो आस्थाएं। एक पटकथा। बेपनाह प्यार। हस्ताक्षर सीलबंद हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे' तक, इस दिसंबर में प्रतिज्ञाएं इंतजार कर रही हैं - दो दिल, दो संस्कृतियां, हमेशा के लिए एक। हमारी प्रेम कहानी एक ऐसे मिलन कानिर्माण कर रही है, जहां आस्थाएं आपस में मिलती हैं, बिखरती नहीं। क्योंकि जब प्रेम ही विषय होता है, तो बाकी सब एक खूबसूरत उपकथा बनजाता है। तो हमें अपना आशीर्वाद दें क्योंकि यह मिलन सभी के लिए है।।"

सारा खान ने 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' और 'ससुराल सिमर का' जैसे चर्चित टीवी शोज़ में काम किया है। साल 2010 में उन्होंने बिगबॉस 4 के दौरान अली मर्चेंट से शादी की थी, लेकिन दो महीने में ही दोनों का तलाक हो गया था। दूसरी ओर, कृष पाठक अभिनेता हैं और 'POW - बंदी युद्ध' में नजर आ चुके हैं। वे प्रसिद्ध रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं।

दिसंबर में होने वाली भव्य शादी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सारा और कृष की ये नई शुरुआत उनके लिए और उनके चाहने वालों केलिए एक प्रेरणादायक प्रेम कहानी बनकर उभर रही है — जहां धर्म, संस्कृति और परंपराएं प्यार की मजबूत डोर से जुड़ती हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.