ताजा खबर
पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 2027 के चुनाव का वही होंगे चेहरा   ||    होर्मुज के बाद मलक्का में टोल बूथ बनाने की चर्चा, भारत पर क्या होगा असर?   ||    बिल नहीं, सीधा पैसा, पेंशनर्स के लिए मेडिकल अलाउंस सिस्टम में बड़ा बदलाव   ||    West Bengal Elections 152 में से 110 सीटों पर होगा बीजेपी का कब्जा पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शा...   ||    लगातार 3 दिनों से बाजार में कोहराम जारी, निवेशकों के डूब गए 9 लाख करोड़   ||    प्याज की कीमतों में 'आग' ₹60 के पार पहुँचा भाव, सरकार ने कीमतों को काबू करने के लिए निकाला 'बफर स्टॉ...   ||    16 चौके-छक्के 4 मैचों में दूसरा शतक, फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला   ||    अहमदाबाद में "शुद्धता" के नाम पर जहर: निकोल में 400 किलो नकली घी बरामद; पामोलिन तेल और केमिकल से बना...   ||    2030 राष्ट्रमंडल खेल: दिल्ली जैसी गलती नहीं दोहराएगा अहमदाबाद; IOA पदाधिकारियों की छुट्टी, पेशेवरों ...   ||    सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||   

सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 23, 2026

लगभग चार साल पहले आई सीरीज सपने Vs एवरीवन ने अपने अलग कॉन्सेप्ट और सच्चाई से भरी कहानी के जरिए दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी।यह कहानी उन लोगों की थी जो समाज के दोगले रवैये के बीच अपने सपनों को जिंदा रखने की जद्दोजहद करते हैं। अब इसका दूसरा सीजन सपनेवर्सेस एवरीवन 2 एक बार फिर उसी संघर्ष को और ज्यादा तीखे अंदाज में सामने लाने के लिए तैयार है।

ट्रेलर में साफ नजर आता है कि इस बार कहानी सिर्फ सपनों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके टूटने और बिखरने के डर तक पहुंच चुकी है। दोनों मुख्यकिरदार अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ते हैं, लेकिन हर कदम पर मुश्किलें उनका इंतजार कर रही हैं। हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि सवाल उठता है—क्या ये संघर्ष उन्हें और मजबूत बनाएगा या पूरी तरह तोड़ देगा?

इस सीजन में कहानी का दायरा और बड़ा हो गया है। जहां पहले सिर्फ समाज का दबाव दिखाया गया था, वहीं अब हालात जानलेवा भी बनते नजरआ रहे हैं। ट्रेलर इशारा करता है कि किरदारों को सिर्फ अपने सपनों के लिए नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व के लिए भी लड़ना पड़ेगा। यही बात इसे औरज्यादा इमोशनल और इंटेंस बनाती है।

इस सीरीज को अम्ब्रीश वर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है, इस सीरीज में हमें परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान, निधि शाह, खुशाली कुमार, नवीन कस्तूरिया, वैशाख शंकर और अम्ब्रीश वर्मा नजर आएंगे.

सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन 2 अगले महीने 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सपने जीतते हैं या फिर हकीकत बाजी मार लेती है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.