ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

सिला में एक्शन अवतार में नजर आएगी सादिया खतीब

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

एक्टर हरषवर्धन राणे का फर्स्ट लुक रिलीज़ करने के बाद, आज मेकर ने सिला मूवी से सादिया खतीब का फर्स्ट लुक और करैक्टर रेविल कर दिया हैं.इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिला’ की नायिका सादिया खतीब का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास और ताकतके साथ नजर आ रही हैं। ‘सिला’ की भूमिका में सादिया को कहानी की “दिल और जान” बताया गया है, और उनका यह पोस्टर दर्शकों के बीचजबरदस्त चर्चा में है।

ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म जुनून, एक्शन और भावनात्मक ड्रामे का बेहतरीन संगम पेश करती नजर आती है। सादिया का किरदारकेवल प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह कहानी को आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरती है, जो फिल्म की गहराई औरसंवेदनशीलता को मजबूत करती है।

ज़ी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘सिला’ को ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट के साथ इनोवेशंस इंडिया ने सह-निर्मित किया है। ओमंग कुमार,उमेश के. आर. बंसल, प्रगति देशमुख और अन्य निर्माताओं का यह प्रोजेक्ट मुख्यधारा की मनोरंजन के साथ साथ भावनात्मक कहानियों को जोड़ने कीकोशिश है।

राहत शाह काज़मी के सह-निर्माण और सारगम संगीत के साथ, ‘सिला’ एक बड़े पैमाने की रोमांटिक कहानी के रूप में तैयार हो रही है। सादिया खतीबके इस किरदार के अनावरण के साथ ही फिल्म के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ गई है, और दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कैसे धमाल मचाएगी।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.