ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

रकुल प्रीत सिंह ने ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद!

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 13, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज से पहले भगवान गणपति के दर्शन करने मुंबई केसिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। रकुल ने गुरुवार सुबह बप्पा के आगे सिर झुकाया और उनसे अपनी नई फिल्म की सफलता का आशीर्वाद लिया। पीलेरंग के ट्रेडिशनल सूट में सजी रकुल की सादगी और मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया।

मंदिर के बाहर जब रकुल निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। रकुल ने न सिर्फ मुस्कुराकर पोज़ दिए बल्कि सभी को प्रसाद भी बांटा। उन्होंने प्यारसे सबको दाहिने हाथ से प्रसाद लेने की सलाह दी, जो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैऔर फैंस कमेंट कर कह रहे हैं — “रकुल जैसी पॉज़िटिव एनर्जी हर किसी को मिले!”

‘दे दे प्यार दे 2’ में रकुल के साथ अजय देवगन और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म में रकुल, अजय के किरदार की प्रेमिकाआयशा खुराना की भूमिका निभा रही हैं, जबकि माधवन उनके पिता के किरदार में हैं, जो इस अनोखी लव स्टोरी में ट्विस्ट लाते हैं। कहानी वहीं से आगेबढ़ती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी — यानी प्यार, कंफ्यूज़न और कॉमेडी का ज़बरदस्त तड़का।

फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार तथा लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूसकिया है। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रकुल और अजय की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और रोमांसका डोज़ देने के लिए तैयार है!


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.