ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

कुली का फर्स्ट सिंगल चिकितु वायरल हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 26, 2025

सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'कुली' का पहला गाना 'चिकितु' 25 जून को रिलीज किया गया और एक ही दिन में सांग ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। गाने को 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना साल के सबसे तेजी से वायरल होने वाले साउथ इंडियन ट्रैक्स में शामिल हो गया है।

गाने की खास बात है इसका जबरदस्त विजुअल ट्रीट, अनिरुद्ध रविचंदर और टी. राजेंदर की एनर्जी और सैंडी मास्टर की शानदार कोरियोग्राफी। गाने मेंरजनीकांत की स्टाइलिश एंट्री और आइकॉनिक डांस मूव्स भी देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

जहां रजनीकांत के एक गाने ने पहले ही फैंस को पागल कर दिया है, वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। आमिर खान फिल्म 'कूली' में एकस्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन ये कोई आम कैमियो नहीं, बल्कि फिल्म के क्लाइमेक्स में आमिर और रजनीकांत के बीच जबरदस्त टक्करदेखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग राजस्थान में की गई है और आमिर ने इसके लिए करीब 10 दिन का समय दिया। ये आमिर खान कासाल का सबसे चर्चित और दमदार गेस्ट अपीयरेंस माना जा रहा है, जो फिल्म को और भी ग्रैंड बनाने वाला है।

कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, छायांकन गिरीश गंगाधरन ने किया है और संपादन फिलोमिन राज ने किया है। कुली को दुनियाभर में 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगी.

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.