ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स्टंट?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 31, 2026

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार पूनम पांडे हमेशा अपने बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर पूनम सुर्खियों में हैं, लेकिनइस बार खबर है कि वह मां बनने वाली हैं, और ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मंगलवार को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं। तस्वीरों में पूनम काफी खुशऔर उत्साहित लग रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कोई शब्द नहीं लिखा, केवल बेबी, दूध की बोतल और प्रेग्नेंट महिला के इमोजी लगाए हैं।

पूनम की इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, लोगपूरी तरह से यह मान नहीं पा रहे हैं कि पूनम वाकई प्रेग्नेंट हैं। इसका कारण है कि पूनम पहले भी स्टंट कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्होंने सोशलमीडिया पर यह खबर फैलवाई थी कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर के कारण हो गया। खबर वायरल हो गई और कई लोग, यहां तक कि उनकेकरीबी दोस्त भी, श्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन बाद में पता चला कि यह कैंसर अवेयरनेस स्टंट था।

इस बार भी लोग चिंतित हैं कि कहीं यह सिर्फ अप्रैल फूल स्टंट तो नहीं। ऐसा शक इसलिए है क्योंकि कल, यानी 1 अप्रैल, अप्रैल फूल डे है।फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पूनम पांडे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सच या मजाक साबित करेंगी।

इससे एक बात साफ है कि पूनम पांडे की हर हलचल सोशल मीडिया पर तूफान ला देती है, और इस बार भी उनके फैंस और फॉलोअर्स की नजरेंसिर्फ उनके अगले पोस्ट पर टिकी हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.