ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

हरि हर वीर मल्लु' को नई रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 21, 2025

पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की रिलीज डेट को कई बार टालने के बाद अब इसकी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसे जान फैंस खुशी से झूम उठेंगे। यह फिल्म अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘हरि हर वीर मल्लु’ फिल्म के लिए अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। पवन कल्याण अभिनीत यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई 2025 कोरिलीज होगी। इस फिल्म के जारी हुए पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं, जो युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। वहीं पवनकल्याण माथे पर तिलक और गले में गमछा डाले दिख रहे हैं। पोस्टर पर चारों तरफ युद्ध का मंजर नजर आ रहा, जिसमें तोप और भाला लिए सैनिकदिख रहे हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की रिलीज डेट को कई बार टाला जा चुका है। इस फिल्म को पहले 9 मई और 12 जून कोरिलीज होना था। इसके बाद 25 जून को भी रिलीज होने की खबरों के बाद अब रिलीज तारीख का आधिकारिक एलान हो चुका है।

'हरि हर वीर मल्लु' का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीरा मल्लू नाम के एकविद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मौजूद हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.