ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया स्मृति मंधाना को फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज, 23 नवंबर को होगी शादी

Photo Source :

Posted On:Friday, November 21, 2025

म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले पलाशने अपनी होने वाली दुल्हन को इतना रोमांटिक सरप्राइज़ दिया कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो छा गया। पलाश ने डीवाई पाटिल स्टेडियम मेंबहुत ही फिल्मी अंदाज़ में स्मृति को प्रपोज किया और कैप्शन में लिखा, “उसने हां कह दिया है।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश स्मृति को स्टेडियम लेकर आते हैं, जहां उनकी आंखों पर पट्टी बंधी होती है। जैसे ही पलाश पट्टी हटाते हैं, स्टेडियम की खास सजावट और माहौल देखकर स्मृति एकदम हैरान रह जाती हैं। पलाश घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगूठी देतेहैं। यह दृश्य किसी फिल्म के रोमांटिक क्लाइमैक्स जैसा लगता है।

स्मृति भी इस प्यार भरे पल में शामिल होते हुए पलाश को अंगूठी पहनाती हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं और कैमरे की ओर अपनीएंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हैं। इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर फैंस और सेलेब्स की ढेरों बधाइयां लगातार आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को सात फेरे लेंगे। इस हाई-प्रोफाइल शादी के निमंत्रण कार्डइंदौर में मौजूद मुच्छल परिवार के रिश्तेदारों और मेहमानों को बांटे जा चुके हैं। शादी और उसके बाद की पार्टी दोनों सांगली में ही होंगी।

शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन रखने की अभी कोई योजना नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि पलाश और स्मृति मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी आयोजितकर सकते हैं, जिसमें फिल्म जगत के सितारे और क्रिकेटर शामिल होंगे। यह शादी मनोरंजन और क्रिकेट जगत दोनों के लिए बेहद खास बनने जा रही है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.