ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

नकुल मेहता और जानकी के घर आई नन्ही परी!!

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेता की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके साथ ही नकुल दूसरी बार पिताबन गए हैं। इस बात की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी गई। इसमें नकुल ने परिवार की खुशी को खूबसूरती से व्यक्त किया।

अपनी नवजात बच्ची के साथ बिताए खूबसूरत पलों को साझा करते हुए नकुल ने लिखा, “वह आ गई है। सूफी को आखिरकार उसकी रूमी मिलगई। हमारे दिल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 2025। आपका काम प्यार की तलाश करना नहीं है, बल्कि अपने भीतर उन सभी बाधाओं को खोजना हैजो उसके खिलाफ खड़ी की हैं।”

नकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इसमें पहली तस्वीर उनके बेटे सूफी की है, जिसमें वह अपनी छोटी बहनको गोद में लिए हुए है। दूसरी तस्वीर में नकुल नवजात बच्ची के पास बैठे हैं। बच्ची पालके में है और नकुल आंखे बंद किए उसके पास बैठे हैं। उनकेचेहरे पर एक सुकून और प्रार्थना का भाव साफ दिख रहा है। तीसरी तस्वीर में नकुल और उनकी पत्नी जानकी मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं। ये तस्वीरबेटी के जन्म से ठीक पहले ली गई है।

नकुल ने इस साल की शुरुआत में पत्नी जानकी की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी और अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। नकुल औरजानकी जनवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा भी है। अब शादी के 13 साल बाद कपल दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता टेलीविजन के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। वो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टेलीविजन शो में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.