ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 31, 2026

क्राइम और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज कप्तान का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। साकिबसलीम और सिद्धार्थ निगम स्टारर यह सीरीज पावर, पॉलिटिक्स और पुलिस सिस्टम के अंदरूनी खेल को सामने लाने वाली है।

ट्रेलर में साकिब सलीम एसएसपी समरदीप के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने सख्त और अनोखे तरीकों से अपराधियों से निपटते हैं। कहानी मेंपुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त टकराव, गैंगवार और साजिशों का जाल देखने को मिलता है। ज्वालाबाद तहसील पर आधारित यह कहानीधीरे-धीरे एक बड़े क्राइम नेटवर्क का खुलासा करती नजर आती है।

सीरीज में कविता कौशिक भी अहम भूमिका में हैं, जिन्हें दर्शक टीवी शो F.I.R. में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के किरदार के लिए जानते हैं। खास बातयह है कि इस सीरीज में भी वह खाकी वर्दी में नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ ज़कारिया और पूजा गोर जैसेकलाकार भी कहानी को मजबूत बनाते हैं।

ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स, एक्शन और इमोशन्स का शानदार मेल देखने को मिलता है, जिससे साफ है कि यह सीरीज क्राइम जॉनर के फैंस के लिएएक ट्रीट साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जतिन वागले के निर्देशन में बनी इस सीरीज को पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कप्तान 3 अप्रैल2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी, जहां इसे फ्री में देखा जा सकेगा।

अगर आप क्राइम, एक्शन और सस्पेंस से भरी कहानियों के शौकीन हैं, तो कप्तान आपके वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.