ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

बजरंगी भाईजान के दस साल पुरे हुए, कबीर ख़ान ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

निर्देशक कबीर ख़ान ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म बजरंगी भाईजान की 10वीं वर्षगांठ को “बजरंगी डे” के रूप में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया परफिल्म के सेट की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “यकीन करना मुश्किल है कि इसे 10 साल हो गए हैं… आज भी लोग मुझसे कहते हैंकि ये फिल्म हर बार उन्हें हंसाती भी है और रुलाती भी। यही असली इनाम है — ये जानना कि बजरंगी ने सिर्फ़ मनोरंजन नहीं किया, बल्कि लोगों केज़ख्मों पर मरहम भी लगाया।”

2015 में रिलीज़ हुई बजरंगी भाईजान एक सांस्कृतिक आंदोलन बन गई थी। फिल्म में सलमान ख़ान ने पवन कुमार चतुर्वेदी नामक एक धार्मिकयुवक का किरदार निभाया, जो एक गुमशुदा और मूक पाकिस्तानी लड़की (हर्षाली मल्होत्रा) को उसके परिवार से मिलाने के लिए भारत से पाकिस्तानतक की यात्रा पर निकलता है। करीना कपूर ख़ान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की सशक्त भूमिकाओं ने भी इस फिल्म को भावनात्मक गहराई दी औरदर्शकों से गहरा जुड़ाव स्थापित किया।

यह फिल्म वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा सह-लिखित थी और सलमान ख़ान, रॉकलाइन वेंकटेश और कबीर ख़ान द्वारा निर्मित थी। यह न केवल एक बॉक्सऑफिस हिट साबित हुई, बल्कि अपने मानवीय संदेश और सीमा पार सहानुभूति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई। बजरंगी भाईजान आजभी एक ऐसी फिल्म मानी जाती है, जिसने राजनीति से परे जाकर दिलों को जोड़ा।

कबीर ख़ान अब अपने नए प्रोजेक्ट रंगीन के लिए तैयार हैं, जो 25 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। राजन कपूर के साथ मिलकरनिर्मित इस सीरीज़ का निर्देशन कोपल नैथानी और प्रांजल दूआ ने किया है, और इसे अमरदीप गालसिन और आमिर रिज़वी ने क्रिएट किया है। बजरंगीभाईजान से लेकर रंगीन तक का सफर यह साबित करता है कि कबीर ख़ान आज भी संवेदनशील और सार्थक कहानियों को ही अपनी पहलीप्राथमिकता मानते हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.