ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 31, 2025

बॉलीवुड के अनुभवी फिल्ममेकर सुनील दर्शन, जो 2000 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं — अपनी आने वाली फिल्म अंदाज़ 2 के साथ-साथ इंडस्ट्री को लेकर दिए गए बेबाक बयानों के चलते। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान उन्होंनेमौजूदा बॉलीवुड ट्रेंड्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि "जब तक आप मॉनिटर स्क्रीन के पीछे ना जाकर डायरेक्टर पर विश्वास करते, तब तक आप एकएक्टर ही रहेंगे। लेकिन जैसे ही आप कैमरे के पीछे जाने लगते हैं, आप अपनी ही फिल्म के विनाशकर्ता बन जाते हैं। एक्टर को एक्टर ही रहनाचाहिए।"

सुनील दर्शन का यह बयान उन एक्टर्स पर सीधा निशाना माना जा रहा है जो आजकल स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और एडिटिंग तक में दखल देने लगे हैं।उनका मानना है कि इससे फिल्मों की क्रिएटिव गुणवत्ता पर असर पड़ता है और दर्शक जुड़ नहीं पाते।

यही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड में विदेशी डिग्रीधारी क्रिएटिव्स की बढ़ती मौजूदगी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि "तकनीकी ट्रेनिंग जरूरी है,लेकिन उसमें भारतीय भावनात्मकता और सांस्कृतिक समझ की कमी होती है, जो हमारी कहानियों का दिल बनती है।"

8 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने वाली अंदाज़ 2 सुनील दर्शन की निर्देशन में वापसी है। यह फिल्म 2003 में आई अंदाज़ की सीक्वल मानी जा रहीहै, जिसमें उस वक्त लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार नजर आए थे। अंदाज़ 2 में नई पीढ़ी के एक्टर्स आयुष कुमार, आकैशा, और नताशाफर्नांडीज़ नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एक बार फिर नदीम-श्रवण फेम नदीम शफी ने तैयार किया है और गीत समीर अंजन ने लिखे हैं। गायकमंडली में शान, जावेद अली, अमित मिश्रा, पलक मुछाल, और असीस कौर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

जहां एक ओर अंदाज़ 2 पुराने बॉलीवुड रोमांस की वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर सुनील दर्शन के ये विवादित बयान इंडस्ट्री में एक्टर्सऔर डायरेक्टर्स की भूमिकाओं को लेकर बहस को फिर से हवा दे रहे हैं। अगस्त में फिल्म के साथ-साथ सुनील दर्शन की सोच भी चर्चा का विषय बनसकती है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.