ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

अहान शेट्टी का दमदार लुक सामने आया, 'बॉर्डर 2' जनवरी 2026 में रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर 2' के फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। फिल्म मेंअहान के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “धरती हो या समंदर। धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है।” पोस्टर में अहान कालुक बेहद दमदार दिखाई दे रहा है। चेहरे पर चोट के निशान, गाल पर खून की धार और आंखों में दृढ़ता उनकी भूमिका की गंभीरता और साहस कोउजागर कर रहे हैं। हथियार थामे हुए उनका पोज भारतीय सेना के जांबाजों के अदम्य साहस की झलक देता है।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो देशभक्ति और भावनात्मक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। पोस्टर के विजुअल से यह साफ है किफिल्म युद्ध की तीव्रता, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को प्रमुखता देती है।

फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं मेंदिखाई देंगे। 'बॉर्डर 2' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं, और यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज के सहयोग से जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.