ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाब इंडिया में रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 13, 2025

फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस फिल्म में काम करने वाले पाकिस्तानीअभिनेता फवाद खान की वजह से भारत में इसकी रिलीज टलती रही। 12 सितंबर, 2025 को यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज़ हुई थी, लेकिन भारत मेंफिलहाल इसके रिलीज़ पर रोक लगी रही। अब हालिया खबरों के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म को भारत में 26 सितंबर, 2025 को रिलीज़ करने काफैसला किया है।

फिल्म की कहानी एक सरल और प्यारे रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है जिसमें दो घायलों आत्माओं की लंदन में मुलाकात होती है और उनकी दोस्तीधीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने फिल्म के टीजर के आने के बाद इसका कड़ा विरोध किया था। 9 मई को फिल्मकी रिलीज़ होनी थी, लेकिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के चलते रिलीज रोक दी गईथी।

अबीर गुलाल का भारत में अकेले रिलीज़ होना मेकर्स के लिए आशा की किरण है, क्योंकि उस दिन कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, जिससेइसे अच्छी सक्सेस मिलने की संभावनाएं हैं। इंडियन स्टोरीज लिमिटेड की टीम ने इस फिल्म पर भरोसा जताया है और आशा है कि यह भारत सहितदुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत पाएगी।

फवाद खान की यह वापसी बॉलीवुड में काफी देखी जा रही है, खासकर तब जब उनकी फिल्मों का भारत-पाकिस्तान संबंधों से जुड़ा विवाद मीडियाकी सुर्खियों में रहा। वहीं, वाणी कपूर भी इस फिल्म में पहली बार फवाद खान के साथ नजर आ रही हैं, जबकि रिद्धि डोगरा और सोनी राजदान भीफिल्म का हिस्सा हैं।

अबीर गुलाल की रिलीज़ के साथ ही फवाद खान की वापसी बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि राजनीतिक तनावोंके बीच भी दर्शक प्यार की इस कहानी को सराहने के लिए तैयार दिख रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.