ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

'कभी अलविदा ना कहना' को 19  साल पुरे हुए, करण जोहर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

2006 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' के आज 19 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के 19 साल पूरे होने पर करण नेसोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जताई है। इसके साथ ही करण ने फिल्म की कहानी को लेकर एक खास बात भी लिखी है।

करण ने फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' के सेट से कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा। करण ने लिखा, "कुछ प्रेम कहानियांसमय से परे होती हैं और आज भी उतनी ही खास हैं... मेरे लिए KANK हमेशा खास रहेगी।" करण ने आगे लिखा कि यह उनकी तीसरी फिल्म थीऔर इसे बनाने में शानदार लोगों ने साथ दिया। यह फिल्म साहसिक थी और दिल से भरी हुई थी। तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान कीयादगार तस्वीर के अलावा, एक तस्वीर में शाहरुख अपने ऑन-स्क्रीन बेटे का मुंह बंद करते दिखे, जबकि करण आश्चर्य से देख रहे हैं।

2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और किरण खेर ने अभिनय किया था।फिल्म में वैवाहिक समस्याओं, बेवफाई और सच्चे प्यार की तलाश जैसे विषयों को दिखाया गया था।

करण जौहर ने "कुछ कुछ होता है", "कभी खुशी कभी गम", "कभी अलविदा ना कहना" और "माई नेम इज खान" जैसी कई हिट फिल्में दीं। करण नेअपने प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस के तहत कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के करियर को भी लॉन्च किया है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.