ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

120 बहादुर का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी कारोल निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में भारतीय सैनिकों की जांबाजी की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि साल 1962 में भारत-चीन की जंग के दौरान 18 नवंबर को क्या-क्या हुआ था। टीजर की शुरुआत में हीदिखाया गया है कि चीन ने भारत पर हमला करने का पूरा प्लान बना लिया था। हालांकि इधर भारत के 120 बहादुर सैनिक पूरी तरह से तैयार थे।मेजर शैतान सिंह के किरदार में फरहान अख्तर कहते हैं, 'ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। हम पीछे नहीं हटेंगे।' इसके बाद भारतीयसैनिक चीन के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं और अपने देश के लिए लड़ते हैं।

‘120 बहादुर’ उस वीरता की दास्तान है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला के मोर्चे पर लिखी गई थी। सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने हजारोंचीनी सैनिकों के सामने डटकर मुकाबला किया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा की। मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़ीगई ये लड़ाई आज भी भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।

बता दें इस फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि इसकी शूटिंग लद्दाख की उनऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी और तापमान का माइनस में पहुंचना आम बात है। फिल्म के एक बड़े हिस्से को 14,000 फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रजी घई ने किया है और इसे फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मेकर्स को उम्मीद है कि ये ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, बल्कि दर्शकों के दिलों मेंभी अपनी जगह बनाएगी।

Check Out The Teaser:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.