ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

टेरर एक्ट में गिरफ्तार महरंग बलोच कौन? पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक से क्या कनेक्शन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

पाकिस्तान की शेरनी के नाम से मशहूर महरंग बलोच पुलिस हिरासत में हैं। कल पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें क्वेटा से गिरफ्तार कर लिया। तब से महरंग कहां हैं और किस हालत में हैं? यह कोई नहीं जानता। महरंग जीवित वापस लौटेंगी या नहीं? इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पाकिस्तान ने महरंग पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। तो आइए जानें कि महरंग कौन हैं और पाकिस्तान में उनको लेकर इतना बवाल क्यों है?

पुलिस ने आतंकवाद कानून लागू किया

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, महरंग को क्वेटा के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस स्टेशन ने 22 मार्च 2025 को महरंग के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) और पाकिस्तान दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। महरंग की गिरफ्तारी के बाद बलूचिस्तान में स्थिति और खराब हो गई है।

महरंग पर क्या आरोप है?

महरंग बलूच बलूच यकजाहिती समिति (बीवाईसी) की प्रमुख हैं। महरंग बहुत ही कम समय में बलूचिस्तान आंदोलन का एक जाना-माना चेहरा बन गई हैं। उन्हें बलूच लोगों का प्रबल समर्थन प्राप्त है। महरंग समेत 150 लोगों पर अस्पताल के मुर्दाघर से शव ले जाने का आरोप है। पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि हाल ही में जाफर एक्सप्रेस अपहरण कांड में मारे गए पांच लोगों के शव क्वेटा के एक अस्पताल में मौजूद थे। इस दौरान बीवाईसी के कुछ लोग जबरन अस्पताल में घुस गए और 5 लोगों के शव छीन लिए। महरंग पर हिंसा भड़काने का भी आरोप है।

बलूचिस्तान में हंगामा बढ़ता जा रहा है

पाकिस्तान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में महरंग बलूच के अलावा, बिबो बलूच, गुलजादी, साहिबा बलूच, सबातुल्लाह बलूच, गुलजार दोस्त, रियाज गशकोरी और शाली बलूच के नाम शामिल हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, महरंग की गिरफ्तारी के बाद बलूचिस्तान में स्थिति और खराब हो गई है। क्वेटा में पिछले चार दिनों से इंटरनेट सेवा भी बंद थी, जिसे आज बहाल कर दिया गया है।

महरंग बलूच कौन हैं?

महरंग बलूच बलूचिस्तान के एक मुस्लिम परिवार से हैं। उनकी 5 बहनें और 1 भाई हैं। महरंग पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता अब्दुल गफ्फार बलूच को भी 2009 में पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके पिता की 2011 में हत्या कर दी गई थी। उस समय महरंग की उम्र मात्र 16 वर्ष थी। 2017 में सेना ने महरंग के भाई को भी हिरासत में ले लिया था और कई महीनों बाद उसे मृत समझकर छोड़ दिया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.