ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। गाजियाबाद की एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते अब यश दयाल के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता की धारा 69 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यह मामला क्रिकेट जगत में हलचल मचा रहा है और यश दयाल के करियर को भी प्रभावित कर सकता है।


क्या है पूरा मामला?

यश दयाल पर एफआईआर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वो पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थीं। उन्होंने दावा किया कि यश ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, और इस दौरान उनसे पैसे भी लिए

महिला के अनुसार, यश ने न सिर्फ उनके साथ भावनात्मक संबंध बनाए, बल्कि अपने परिवार से भी उनका परिचय कराया। उन्होंने ऐसा व्यवहार किया मानो वे दोनों पति-पत्नी हों। लेकिन जब महिला ने रिश्ते के भविष्य को लेकर सवाल उठाया, तो यश दयाल का व्यवहार अचानक बदल गया और वो हिंसक हो गए तथा उन्हें परेशान करने लगे


भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 क्या है?

आईपीसी सेक्शन 69 के तहत, अगर कोई व्यक्ति शादी या नौकरी का झूठा वादा करके किसी महिला का शारीरिक शोषण करता है, तो उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है और इस तरह के मामलों की पूरी जांच और सबूतों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया चलती है।


महिला के पास हैं सबूत

महिला ने पुलिस को यश दयाल के खिलाफ कई तरह के सबूत सौंपे हैं। इनमें चैट्स, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग्स, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और तस्वीरें शामिल हैं। ये सभी साक्ष्य यह दर्शाने के लिए दिए गए हैं कि दोनों के बीच संबंध गहरे थे और यश दयाल ने शादी का वादा करके फायदा उठाया।


अब तक नहीं आई यश दयाल की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर यश दयाल या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर यश अब भी अपनी सामान्य दिनचर्या की पोस्ट डाल रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। हालांकि यह रणनीति उनके कानूनी सलाहकारों की सलाह पर आधारित हो सकती है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों और जनता के बीच इससे नाराजगी भी देखी जा रही है।


क्या करियर पर आएगा संकट?

यश दयाल पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर इन आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान होती है, तो उनके क्रिकेटिंग करियर पर गहरा संकट आ सकता है।

  • बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल खिलाड़ियों से अनुशासन और नैतिक आचरण की अपेक्षा करती है।

  • अगर मामला कोर्ट में आगे बढ़ता है, तो उन्हें सस्पेंड भी किया जा सकता है।

  • स्पॉन्सर्स और ब्रांड्स भी ऐसे खिलाड़ियों से दूरी बना लेते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।


लंबा खिंच सकता है मामला

जिस प्रकार से महिला ने पूरी तैयारी और साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज करवाई है, उससे यह साफ है कि यह मामला जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। यश दयाल को आने वाले समय में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, अगर उन्होंने गलती की है, तो कानून के तहत उन्हें दंडित भी किया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.