ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

गुजरात में बीजेपी में बड़े फेरबदल से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिवाली से पहले 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार दर्जनभर मंत्री इस बार मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो 2021 की 'नो रिपीट थ्योरी' के बाद यह बीजेपी की गुजरात में बड़ी सर्जरी मानी जाएगी।

गुजरात विधानसभ चुनाव में अभी दो साल का समय है, लेकिन इन घटनाक्रमों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी राज्य में मौजूद रहेंगे। संघ प्रमुख के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान कई जिलों की जिम्मेदारी संघ के बैकग्राउंड वाले स्वयंसेवकों को सौंपी गई है, जिससे बीजेपी संगठन में संघ की छाप और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

डॉ. मोहन भागवत का कार्यक्रम भी सामने आया है। 15 अक्टूबर को वह प्रातः 9.30 बजे से 11.45 बजे तक प्रेक्षा विश्व भारती ध्यान केंद्र, कोबा, गांधीनगर में पूज्य आचार्य महाश्रमणजी के साथ उपहार और व्याख्यान में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे कर्णावती संघ कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और साक्षात्कार करेंगे। अगले दिन 16 अक्टूबर को वह कर्णावती से प्रस्थान करेंगे।

सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख का यह दो दिवसीय प्रवास कई अनौपचारिक बैठकों का मंच भी बनेगा। गुजरात बीजेपी के नए संगठन में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संभावना है कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नए बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरे को गुजरात की आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारी के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.