ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

QS रैंकिंग 2026: आईआईएम अहमदाबाद को ग्लोबल MGM प्रोग्राम में 32वीं रैंक

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, October 22, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: क्यूएस इंटरनेशनल ट्रेड रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों ने फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बार आईआईएम अहमदाबाद ने अपने मास्टर इन ग्लोबल मैनेजमेंट (MGM) प्रोग्राम के साथ 32वीं रैंक हासिल की है। वहीं, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) ने अपने MGM प्रोग्राम के साथ 71वीं रैंक हासिल की है।

इस सूची में अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी दूसरे और डरहम यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय संस्थानों में IIM बैंगलोर अपने MBA/मास्टरशिप प्रोग्राम के साथ 52वें और IIM कोलकाता ने 64वें स्थान पर जगह बनाई है। 2026 में भारत ने कुल 54 संस्थानों के साथ QS वर्ल्ड रैंकिंग में भागीदारी दर्ज कराई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

एग्जीक्यूटिव MBA रैंकिंग में भी भारतीय संस्थानों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। IIM कोलकाता ने एग्जीक्यूटिव MBA में 8वीं रैंक हासिल की है और दुनिया के टॉप 10 संस्थानों में शामिल हुआ है। इस श्रेणी में पहला स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज, दूसरा लंदन बिजनेस स्कूल, और तीसरा कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क सिटी के नाम रहा।

टॉप 10 एग्जीक्यूटिव MBA संस्थान (QS रैंकिंग 2026):

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज

लंदन बिजनेस स्कूल

कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क सिटी

INSEAD, फ्रांस

जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अटलांटा

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर

IIM कोलकाता

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर

SKEMA बिजनेस स्कूल, फ्रांस


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.