ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 16, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिका की विमानन नियामक संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बोइंग 787 के कॉकपिट सीट डिज़ाइन से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम को लेकर एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव का प्रस्ताव जारी किया है।

जून 2025 में एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर भी कई लोगों की भी जान गई। इसे भारत की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

एफएए के अनुसार, यदि उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक दबाव कम हो जाए और उस समय कप्तान की सीट पूरी तरह पीछे झुकी हो, तो कॉकपिट का डिकम्प्रेशन पैनल तेजी से खुलकर सीट के हेडरेस्ट से टकरा सकता है। इससे पायलट के सिर या चेहरे को चोट लगने का खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए एजेंसी ने एयरलाइंस को पुराने सीट डिज़ाइन की जगह नए डिज़ाइन लगाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि इस जोखिम को कम किया जा सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.