ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 30, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुजरात में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई हैं। इसी कड़ी में अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से चंदोला झील के पास चल रहे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मंजूरी के बाद बुलडोजर चलाया गया और बांग्लादेशी घुसपैठियों के कथित संरक्षक माफिया लल्लू बिहारी उर्फ महमूद पठान के आलीशान घर समेत कई अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि लल्लू बिहारी ही वह व्यक्ति था जो बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत पहुंचे लोगों को दस्तावेज उपलब्ध कराने, रहने की जगह दिलाने और सिस्टम में सेट करने का काम करता था। उसने चंदोला झील के किनारे कब्जा कर वहां पर एक पूरा अवैध इलाका खड़ा कर दिया था। पुलिस को उसके घर से महंगी गाड़ियां, अवैध पार्किंग वसूली और फर्जी दस्तावेजों की जानकारी भी मिली। मंगलवार को इस पूरे अवैध साम्राज्य को नेस्तनाबूद कर दिया गया।

पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि इस ऑपरेशन में 2000 पुलिसकर्मी, 74 जेसीबी, 200 ट्रक और करीब 1800 नगर निगम कर्मचारी तैनात किए गए थे। इस कार्रवाई में लल्लू बिहारी के फार्महाउस को भी गिराया गया, जहां पर अवैध अप्रवासियों को पनाह दी जाती थी। बताया गया कि यह कार्रवाई अहमदाबाद में 2010 के बाद अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.