ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

एअर इंडिया हादसे की जांच में तेजी, प्रारंभिक रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी गई

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: 12 जून को अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज़ हो गई है। इस हादसे की जांच कर रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट शुरुआती तथ्यों और सबूतों पर आधारित है। हादसे की गहराई से जांच के लिए AAIB ने एक बहु-विषयक टीम बनाई है, जिसका नेतृत्व DG AAIB कर रहे हैं।

जांच के दौरान हादसे की अहम कड़ी माने जा रहे ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। CVR को 13 जून को इमारत की छत से और FDR को 16 जून को मलबे से निकाला गया था। इन उपकरणों के विश्लेषण के बाद हादसे के कारणों को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

आपको बता दें कि 12 जून को एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा, बाकी सभी की मौत हो गई। इसके अलावा जमीन पर मौजूद लगभग 29 लोग भी इस हादसे का शिकार हो गए।

अब तक कुल 270 मृतकों में से 215 की पहचान DNA टेस्टिंग के ज़रिये की जा चुकी है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मुताबिक, 198 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं, जिनमें 149 भारतीय, 32 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। जमीन पर मारे गए 7 लोगों के शव भी इनमें शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान प्रक्रिया जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.