ताजा खबर
अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की पहचान पर किसी और ने लिया सिम कार्ड, पुलिस जांच में जुटी   ||    गरबा खेलने के लिए 15 हजार रुपये तक की IV ड्रिप ले रहे युवा, डॉक्टरों ने बताया क्यों जरूरी नहीं है यह...   ||    रणबाली के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा का बागी अंदाज, अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी जंग   ||    नाना पाटेकर के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले- आज उनका मैसेज नहीं आया!   ||    '3 इडियट्स 2' से 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल तक, आमिर खान ने खोले अपनी फिल्मों के राज!   ||    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'   ||    काजोल की एक्टिंग देख हैरान रह गईं शिवानी रघुवंशी, बोलीं- कैमरा ऑन होते ही बदल जाता है अंदाज!   ||    केंद्र सरकार का कड़ा जवाब: एलन मस्क के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भारत में तीन कंपनियों को मिला है ल...   ||    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान: "युवाओं को श्रेणियों में बांटना साजिश, वे सिर्फ युवा है...   ||    यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 3 लोगों की मौत और 36 घायल   ||   

अहमदाबाद में नजीर वोरा का 20 करोड़ का अवैध मकान ढहा, चंदोला तालाब में भी चला बुलडोज़र

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को नगर निगम ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। सरखेज इलाके में पिछले 10 सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे नजीर वोरा का आलीशान मकान जमींदोज कर दिया गया। इस घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बुलडोजर चलने के वक्त इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

अहमदाबाद महानगरपालिका इन दिनों शहरभर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। नजीर वोरा पहले से ही कई आपराधिक मामलों में आरोपी है, और उसका मकान सरकारी जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन का कहना है कि सिर्फ अहमदाबाद में हाल ही में 2.5 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा अतिक्रमण हटाया जा चुका है और 4000 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।

29 और 30 अप्रैल को चंदोला तालाब क्षेत्र में पहले चरण के तहत करीब 3 हजार अवैध घरों को तोड़ा गया, जिनमें बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के मकान शामिल थे। अब दूसरे चरण में ढाई हजार से अधिक और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस ने हाल के हफ्तों में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में भी लिया है।

चंदोला तालाब इलाका लंबे समय से अवैध प्रवासियों और गैरकानूनी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था। 1970-80 के दशक में यहां प्रवासियों की बसावट शुरू हुई, जबकि 2002 में एक NGO ने इस क्षेत्र में 'सियासत नगर' नाम की बस्ती बसाई। इसके बाद 2010 से 2024 के बीच इस इलाके में अवैध कब्जों की बाढ़ आ गई। प्रशासन का कहना है कि यहां मानव तस्करी और नकली दस्तावेजों का बड़ा जाल फैला हुआ था, जिसे अब खत्म करने की दिशा में तेज कार्रवाई की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.