ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

अहमदाबाद में 292 घरों पर बुलडोजर, सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, May 17, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद प्रशासन ने एसजी हाईवे के जूहापुरा इलाके में एक बार फिर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मकरबा और अलिफ रो हाउस में 292 अवैध घरों को जमींदोज कर दिया है। ये सभी घर सरकारी जमीन पर बने थे और आरक्षित प्लॉट्स और टाउन प्लानिंग वाली सड़कों पर कब्जा कर बनाए गए थे।

सरकारी जमीन से कब्जा हटाया

प्रशासन के अनुसार, इन 292 घरों को तोड़कर सरकारी जमीन खाली करवाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह आखिरी कार्रवाई नहीं है, बल्कि शहरभर में ऐसी और भी कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं, जिन्हें हटाया जाएगा।

2,100 से ज्यादा घरों पर मंडरा रहा है खतरा

मिली जानकारी के अनुसार, जूहापुरा में अभी 258 घर और 28 व्यवसायिक यूनिट भी ऐसे हैं, जिन पर जल्द ही बुलडोजर चलने की संभावना है। कुल मिलाकर 2,100 से ज्यादा घरों पर अब भी खतरा बना हुआ है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस बड़े ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर 5 बुलडोजरों ने मिलकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.