ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

गौरव तनेजा बोले– 'एयर इंडिया हादसा मानवीय भूल और दबाव का नतीजा हो सकता है'

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, June 25, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: एयर इंडिया के 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर यूट्यूबर और पूर्व पायलट गौरव तनेजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर गौरव ने इस हादसे के पीछे इंजन फेलियर और मानवीय भूल को संभावित कारण बताया है। उन्होंने कहा कि कई बार एयरलाइनों द्वारा किए जा रहे कटौती और आदेशों के चलते पायलट मजबूरी में उड़ान भरते हैं। पायलटों को सभी प्रोटोकॉल पता होते हैं, लेकिन उन पर सिस्टम का इतना दबाव होता है कि वो अपनी चिंताओं को नजरअंदाज करने को मजबूर हो जाते हैं।

गौरव तनेजा ने एक पुराना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार उड़ान से पहले उन्होंने विमान के पंख पर खून के निशान देखे, जिससे उन्हें बर्ड हिट का शक हुआ। जब उन्होंने ग्राउंड इंजीनियर से जांच की बात कही, तो उसने हल्के में लेकर कहा, “सर, साफ कर देता हूं, ले जाओ।” इस पर गौरव ने साफ इंकार कर दिया और बताया कि इससे फ्लैप या इंजन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, तो आखिर में यही लापरवाहियां हादसों का कारण बनती हैं।

उन्होंने एविएशन इंडस्ट्री के भीतर के दबावों पर भी बात की। गौरव ने बताया कि कैसे ग्राउंड स्टाफ पर समय पर डिपार्चर और अराइवल का दबाव होता है, जिसके कारण वो टेक्निकल समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं। स्टाफ पर इतना तनाव होता है कि वो पायलट से कहते हैं कि देरी का कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बता दें, जिससे कंपनी को दोष न लगे। गौरव के मुताबिक, “इन इंजीनियरों को करोड़ों की सैलरी नहीं मिलती, लेकिन उनसे उम्मीदें करोड़ों जैसी होती हैं।”

उन्होंने पायलटों की थकान को भी एक बड़ी समस्या बताया। गौरव ने कहा कि जब एक पायलट पूरी रात की उड़ान के बाद थका हुआ होता है, तो उसे अगली फ्लाइट नहीं दी जानी चाहिए। लेकिन कई बार रोटेशन शेड्यूल ऐसे होते हैं कि उन्हें जबरन फिर से उड़ान के लिए भेजा जाता है। जांच के दौरान ये बातें सामने आती हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। गौरव तनेजा ने साफ कहा कि जब तक इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.