ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

सफाई में देश का सिरमौर बना अहमदाबाद, जानिए क्या है उसकी कामयाबी का फॉर्मूला

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 16, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में देश के सबसे साफ शहर का तमगा अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ ने इस बार इंदौर को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन अहमदाबाद की इस उपलब्धि के पीछे नगर निगम यानी AMC की मेहनत और खास रणनीति रही है। आइए जानते हैं कैसे AMC ने ये कारनामा कर दिखाया।

शहर की सफाई के लिए AMC ने 12,500 सफाईकर्मियों की टीम तैनात की है, जो सुबह से लेकर शाम तक दो शिफ्ट में लगातार काम करती है। हर दिन शहर से 4000 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा कर उसे तय नियमों के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए 600 से ज्यादा ऑटो टिपर गाड़ियां घर-घर जाकर कचरा बटोरती हैं और इस पूरे सिस्टम पर GPS से नजर रखी जाती है।

AMC ने सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि शहर के लोगों को भी सफाई अभियान में शामिल करने की पहल की। वेस्ट मैनेजमेंट और गार्बेज डिस्पोजल को लेकर शहरभर में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, वार्डों और पब्लिक प्लेस में शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं, मीटिंग्स कराई गईं और समितियां बनाई गईं। AMC ने लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वच्छता अभियान का हिस्सा बना लिया।

इसी सधे हुए और सख्त प्लानिंग के दम पर अहमदाबाद आज देश के सबसे बड़े और सबसे साफ शहरों में पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसका श्रेय न सिर्फ नगर निगम बल्कि शहरवासियों की जागरूकता को भी जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.