ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

अहमदाबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 25, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: उदयपुर के नयागांव उपखंड के बलीचा गांव के एक युवक की अहमदाबाद में निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक के पेट में कई गहरे घाव किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक की पहचान हितेष (25) पुत्र रमणलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से अहमदाबाद के गुप्ता नगर इलाके में परिवार के साथ रहकर फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवक का शरीर खून से लथपथ हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से परिजन आक्रोशित हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। मृतक के पिता रमणलाल ने बताया कि दो महीने बाद ही हितेष की शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

मामले की सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही मेघवाल समाज, आदिवासी विकास यूनियन, भीम आर्मी और जय भीम संगठन के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच उदयपुर में एक अन्य घटना में नाई थाना क्षेत्र के शिल्पग्राम-बड़ी रोड पर कार सवार युवकों ने एक 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट की। परिजनों की शिकायत के अनुसार, किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, तभी कुछ युवक डंडा लेकर पीछे दौड़े और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.