अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हंसपुरा इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाले युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक की पहचान दशरथ मीणा के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय स्पा सेंटर के अंदर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि 5 से 6 लोगों ने मिलकर पहले दशरथ की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।