ताजा खबर
अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की पहचान पर किसी और ने लिया सिम कार्ड, पुलिस जांच में जुटी   ||    गरबा खेलने के लिए 15 हजार रुपये तक की IV ड्रिप ले रहे युवा, डॉक्टरों ने बताया क्यों जरूरी नहीं है यह...   ||    रणबाली के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा का बागी अंदाज, अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी जंग   ||    नाना पाटेकर के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले- आज उनका मैसेज नहीं आया!   ||    '3 इडियट्स 2' से 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल तक, आमिर खान ने खोले अपनी फिल्मों के राज!   ||    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'   ||    काजोल की एक्टिंग देख हैरान रह गईं शिवानी रघुवंशी, बोलीं- कैमरा ऑन होते ही बदल जाता है अंदाज!   ||    केंद्र सरकार का कड़ा जवाब: एलन मस्क के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भारत में तीन कंपनियों को मिला है ल...   ||    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान: "युवाओं को श्रेणियों में बांटना साजिश, वे सिर्फ युवा है...   ||    यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 3 लोगों की मौत और 36 घायल   ||   

ग्वालियर में महिला से देवर ने किया कई बार रेप, सास ने नहीं किया यकीन

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 16, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की महिला के साथ उसके ही देवर ने कई बार रेप किया। पीड़िता का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है और इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाया। जब महिला ने अपनी सास को ये बात बताई तो उन्होंने उस पर ही भरोसा नहीं किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2022 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह ग्वालियर में देवर और सास के साथ रहती थी। जुलाई 2024 में देवर ने पहली बार उसके साथ रेप किया और बच्चों को मारने की धमकी देकर चुप कराया। डर के चलते महिला खामोश रही, लेकिन आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह जब भी घर पर अकेली होती, उसके साथ ज्यादती करता रहा।

महिला के मुताबिक, आखिरी बार 1 अप्रैल 2025 को भी देवर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने हिम्मत कर सास को पूरी बात बताई, लेकिन सास ने उसे ही झूठा कहकर घर से निकाल दिया। मजबूरन महिला बच्चों के साथ मायके चली गई।

बाद में पति के अहमदाबाद से लौटने पर उसने पूरा सच बताया। इसके बाद महिला ने देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.