ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

शराब के नशे में टीचर ने बाइक सवार को 750 मीटर तक कार से घसीटा, हाईवे पर मचा हड़कंप

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 30, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के महिसागर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक टीचर ने अपनी कार से टक्कर मारकर बाइक सवार को करीब 750 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा। यह हादसा मोडासा-लूणावाड़ा हाईवे पर मंगलवार रात हुआ। बाइक सवार सुनील मच्छर और उनके ससुर दिनेश चरेल निकोड़ा गांव से अपने घर लखनपुर जा रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुनील सड़क किनारे गिर गए, जबकि दिनेश चरेल कार के बोनट पर जा गिरे और बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय करीब 750 मीटर तक उसे चलाया। उसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक परिवार ने यह पूरा वाकया वीडियो में कैद किया और कार को रोकने में मदद की। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई और उसमें सवार दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रहा व्यक्ति मनीष पटेल था, जो लूणावाड़ा तालुका के काकचिया गांव का रहने वाला और सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसके साथ उसका भाई मेहुल पटेल था, जो किसान है। दोनों राजस्थान की ओर मजदूरों को भर्ती करने गए थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि मनीष शराब के नशे में था।

पुलिस ने मनीष पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत जानलेवा ड्राइविंग, लापरवाही से चोट पहुंचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है और शिक्षा विभाग से भी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी चालक पूरी तरह होश में नहीं था और घटना पर कोई पछतावा भी नहीं दिखा रहा था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.