ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

अहमदाबाद-वडोदरा के 34 स्कूलों को बम की धमकी, जांच में निकला फर्जी ईमेल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 16, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क : गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहरों के कुल 34 स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें दोनों शहरों के 17-17 स्कूल शामिल थे। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियातन परिसर खाली कराए और पुलिस को जानकारी दी। जांच के बाद यह धमकी फर्जी (होएक्स) पाई गई।

अहमदाबाद के डीसीपी (एसओजी) राहुल त्रिपाठी ने बताया कि बम निरोधक दस्ता (BDDS) और पुलिस टीमों ने सभी स्कूलों की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं वडोदरा के डीसीपी (क्राइम) हिमांशु वर्मा के अनुसार, ईमेल में खालिस्तान समर्थक संदेश का उल्लेख था और तय समय पर धमाके की चेतावनी दी गई थी।

जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें DAV इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल और सेंड कबीर स्कूल शामिल हैं। वहीं वडोदरा में डीआर अमीन स्कूल, उर्मी स्कूल, बड़ौदा हाई स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल को भी ऐसे ईमेल प्राप्त हुए।

पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को भी अहमदाबाद के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए थे। फिलहाल साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.