ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस कांड: नेपाल में छिपे आरोपी टीटीई की तलाश तेज

Photo Source : Google

Posted On:Friday, February 27, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस में एनसीसी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई राहुल कुमार की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस जांच में उसकी लोकेशन नेपाल में मिलने के बाद एसटीएफ ने वहां सक्रिय रूप से घेराबंदी शुरू कर दी है। मुखबिरों की मदद से फरार आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह वाई-फाई और व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने परिजनों से संपर्क बनाए हुए था, जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

यह घटना 15 फरवरी की है। मऊ जिले की रहने वाली एनसीसी छात्रा इंदारा से गोरखपुर के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। आरोप है कि टिकट न होने का फायदा उठाते हुए टीटीई ने उसे जेल भेजने की धमकी दी और इंदारा से देवरिया के बीच एसी प्रथम श्रेणी कोच में ले जाकर दुष्कर्म किया।

शुरुआत में जीआरपी को युवती का आरोप संदिग्ध लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला गंभीर होता गया। पता चला कि आरोपी टीटीई बीच रास्ते में ही ट्रेन छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

आरोपी बिहार के पटना जिले के बिटहां थाना क्षेत्र के सरितोपुर गांव का निवासी है। नेपाल में संभावित ठिकाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम एक होटल तक भी पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फिलहाल पांच टीमें उसके रिश्तेदारों और संपर्क सूत्रों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.