ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

आप नियमित रूप से नाइट शिफ्ट में काम कर रहे है तो इन तरीकों से करें अपने स्वास्थ्य की देखभाल

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

मुंबई, १३ अगस्त, २०२१ आजकल पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। अपने करियर में आगे बढ़ने और तरक्की के लिए यह जरूरी भी है।हालां‍कि कई बार लंबे समय तक नाइट शिफ्ट करने से जहां जीवन शैली में बदलाव आता है, वहीं खान-पान पर पूरा ध्यान न दिए जाने से भी सेहत पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने का खतरा रहता है। मगर अपने लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव करके और कुछ तरीके अपना कर आप सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं -

१. जंक फूड से दूरी बरतें - अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो एक बार में ज्यादा खाने की बजाय थोड़ी थोड़ी देर में और खासकर रात के समय हल्का खाना ही खाएं। साथ ही रात में जंक फूड, ज्यादा तला भुना खाना खाने से भी बचें। इससे आंखें नींद से बोझिल नहीं होंगी और सेहत भी दुरुस्‍त रहेगी।

२. ज्‍यादा चाय कॉफी न पिएं - रात में जागते रहने के लिए अक्‍सर लोग चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। मगर इससे बचें क्योंकि इसके ज्‍यादा सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसकी बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें, ताकि आप फिट रहें।

३. पर्याप्त मात्रा में नींद लें - अगर आप रात की शिफ्ट में काम करते हैं तो दिन में भरपूर नींद जरूर लें। नींद की कमी से आपको काम के समय नींद आएगी। इससे आप रात में पूरी फुर्ती के साथ एक्टिव रहेंगे और शरीर को थकान भी महसूस नहीं होगी।

४. डाइट में फल करें शाम‍िल - अपने खान-पान में फल और ड्राइ फ्रूट्स जरूर शाम‍िल करें। रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ५. एक्‍सरसाइज करना है जरूरी - भले ही आप नाइट शिफ्ट करते हों और इस वजह से सुबह एक्‍सरसाइज आदि न कर पाते हों, मगर दिन के कम से कम 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज, योग के लिए जरूर तय करें। क्‍योंकि अक्‍सर नाइट शिफ्ट में काम करने से दिन की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है। ऐसे में इससे कई बार सेहत संबंधी कई समस्‍याएं हो सकती हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.