ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

अहमदाबाद व्यापारी का अगवा कर 1 करोड़ की फिरौती और गहने लूटने वाली गैंग को कोटा पुलिस ने दबोचा

Photo Source : Google

Posted On:Friday, September 12, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले व्यापारी अजय सिंह राजपूत का अगवा कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती और गहने लूटने वाली गैंग को कोटा पुलिस ने दबोच लिया। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस ने गैंग के 9 आरोपियों को रजत प्लेटिना सिटी से डिटेन किया और बाद में सभी को गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया।

एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, 9 सितंबर को अजय सिंह राजपूत को कार सवार बदमाशों ने अगवा किया और उसकी पत्नी से 26 लाख रुपए नकद और 25 तोले सोने-चांदी के गहने लूटे। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।

आरोपी अहमदाबाद से सेल्फ ड्राइविंग कार लेकर कोटा आए थे। कार में जीपीएस लगा होने की वजह से पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। कुन्हाड़ी पुलिस और स्पेशल टीम ने अलर्ट मोड में कार्रवाई करते हुए रजत प्लेटिना सिटी के एक फ्लैट में चार आरोपी और एक लड़का-लड़की को पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी वहां से भागने में सफल हुआ, लेकिन बाद में उसे भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। गिरफ्तार आरोपी हैं: अरफरोज खान उर्फ़ सेजु (मथुरा), शिवम सिंह तोमर (अहमदाबाद), सूरज चौहान (आगरा), अमन भदौरिया (अहमदाबाद), संग्राम सिंह सिकरवार (अहमदाबाद), ऋषि भोले सिंह (अहमदाबाद), वरुण बागेला (अहमदाबाद), रंजीत ठाकुर (अहमदाबाद) और अपेक्षा (जामनगर)। सभी को बाद में गुजरात पुलिस को सुपुर्द किया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.