ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

एथिकल लेदर की दुनिया में मशरुम बन रहा है एक उभरता सितारा

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

दुनिया में ज्यादा से ज्यादा ब्रांड वीगन और सस्टेनेबल ऑप्शन इस्तेमाल करने लग गए है। जानवरों के फर को अब पूरी तरह से बाय बाय कहा जा रहा है और ऐसे में लेदर इंडस्ट्री में मशरूम फाइबर का इस्तेमाल बहुत तेजी से हो रहा है। मशरूम एनवायरनमेंट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और एनिमल वेलफेयर में भी सहायक है।
आप लोगों के फ्यूचर में इस्तेमाल किये जाने वाले बैग मशरूम से बने होंगे। जी हां वह दिन दूर नहीं जब मार्केट में मशरूम फाइबर के बैग, एक्सेसरी नजर आएंगी . अगर आप सोच रहे है की यह मार्केट में नया ट्रेंड है तो आपको बता दे की साइंटिस्ट और कम्पनीज काफी समय से इस पर रिसर्च कर रही थी।
लेदर को क्यों करें बाय बाय ?
आज के समय में हर कोई एनिमल वेलफेयर के साथ जुड़ रहा है। लेदर के बैग हमारे जानवरों को मारकर बनाये जाते है और इस वजह से सभी बड़े ब्रांड्स अब इसका इस्तेमाल करना बंद कर रहे है। दुनिया भर में लोग अब एनिमल फर से बनी चीजों को बायकाट कर रहे हैं। दुनिया भर में लगभग 1 बिलियन जानवरों को हर साल मारा जाता है लेदर बनाने के लिए। गाय से लेकर घोड़े, बकरी , पिग , कुत्ते , बिल्ली सब जानवरों को मारा जाता है और उनको मारकर बैग बनाये जाते है।
इन लेदर बैग्स का अल्टरनेटिव कंपनियां काफी समय से ढूंढ रही थी और उन्हें अब मशरूम लेदर के रूप में यह सलूशन मिल गया है।
क्यों करे मशरूम लेदर ट्राई ?
शुरुआत में पाइनएप्पल और एप्पल फाइबर को एनिमल लेदर से रिप्लेस करने के लिए सही माना गया था और अब मशरूम लेदर को भी इसके लिए सही माना जा रहा है। यह एनवायरनमेंट के लिए अच्छा है ही साथ साथ काफी लौ कॉस्ट सब्स्टीट्यूट है।
इस साल के अंत तक एडिडास, स्टेला Mc कर्टनी और केरिंग जैसे बड़े ब्रांड मशरूम फाइबर के साथ अपनी कलेक्शन को लांच करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब मशरूम हमारी फैशन इंडस्ट्री को पूरी तरह से रूल करने लगेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.