ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

5 किताबें जिन्हे हर फ़ूड लवर को पढ़ना चाहिए

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

अच्छा खाना किसे नहीं पसंद लेकिन कुछ लोग सिर्फ पेट भरने के लिए खाना खाते है और कुछ लोग खाने का मजा लेकर खाते है। उन्हें खाने और खाने से रिलेटेड हर चीज से प्यार होता है। आप उनके साथ बैठकर घंटो खाने के बारे में बात कर सकते है। ऐसे लोगों के लिए आज हम लेकर आये है 5 ऐसी किताब जो उन्हें जरूर पढ़नी चाहिए और जिन्हे पढ़कर उनका खाने के लिए प्यार और बढ़ जाएगा :
1. अ कुक्स टूर : ग्लोबल एडवेंचर इन एक्सट्रीम क्वीसीन
इस किताब को अन्थोनी बॉर्डेन ने लिखा है जिन्हे हम उनके मेमॉयर किचन कॉन्फिडेंशियल के लिए भी जानते है। इस किताब में उन्होंने कैलिफोर्निया से लेकर रूस तक , मोरक्को डेजर्ट से लेकर जापान तक हर देश के क्वीसीन के बारे में लिखा है।
2. द आर्ट ऑफ़ ईटिंग
अमेरिका के सबसे बड़े फ़ूड राइटर माने जाने वाले लेखक एम् ऍफ़ के फिशर ने लगभग 25 किताब लिखी है सिर्फ खाने के बारे में। इस किताब में उन्होंने न सिर्फ कुकिंग और ईटिंग के बारे में लिखा है बल्कि उन्होंने बताया है की कैसे खाना लोगों की ज़िन्दगी में ख़ास रोल प्ले करता है।
3. यस शेफ
मार्कस सैमुएलसन की यह किताब बताती है की कैसे परिस्थितियों की वजह से उन्हें शेफ बनने के अपने पैशन को छोड़ना पड़ा लेकिन वह कहते है न मेहनत और लगन से हर काम पूरा हो सकता है। इस किताब को हर फूडी ख़ास तौर पर पसंद करता है।
4. अ मूवेबल फीस्ट
अर्नेस्ट हेमिंग्वे की इस किताब को शायद हर फूडी ने पढ़ा होगा। एक गरीब और स्टार्विंग लेखक की कहानी कैसे वह कैफे, बार में अपनी मील्स शेयर करता है।जिस तरह से हेमिंग्वे ने खाने को लेकर वर्णन किया है , इस किताब को पढ़ने के बाद हर कोई खाने से प्यार करने लग जाएगा।
5. होम कुकिंग एंड मोर होम कुकिंग
लॉरी कॉल्विन ने इस किताब में ऐसे खाने के बारे में लिखा है जो हम सब पसंद करते है : सिंपल और कंफर्टिंग खाना जो बेसिक इंग्रेडिएंट्स से बनाया गया हो और जिसमे ढेर सारा प्यार मिला हो।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.