ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

बारिश का कहर: यूपी में नदियों का उफान, अमरनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में जानमाल का नुकसान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

मुंबई, 17 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं जिससे नदियों के किनारे रहने वाली लगभग पांच लाख की आबादी पानी से घिर चुकी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि श्मशान घाटों में पानी भर गया है, जिसके चलते सड़कों पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ। बुधवार को अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन हुआ जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रा को गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया गया। बालटाल में फंसे यात्रियों को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और बचाव दलों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को मौसम की स्थिति देखकर यात्रा दोबारा शुरू की जा सकती है। अब तक कुल 2.47 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से लेकर अब तक भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य को 818 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्थान के झालावाड़ जिले का ढाबा गांव पूरी तरह से पानी से घिर चुका है, जिससे लोग छतों पर फंसे हुए हैं। नागौर और बहरोड़ में पानी स्कूलों, मंदिरों और कार्यालयों में घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भी लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग अपने जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बिहार में भी बुधवार को मौसम ने कहर बरपाया। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.