ताजा खबर
अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की पहचान पर किसी और ने लिया सिम कार्ड, पुलिस जांच में जुटी   ||    गरबा खेलने के लिए 15 हजार रुपये तक की IV ड्रिप ले रहे युवा, डॉक्टरों ने बताया क्यों जरूरी नहीं है यह...   ||    रणबाली के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा का बागी अंदाज, अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी जंग   ||    नाना पाटेकर के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले- आज उनका मैसेज नहीं आया!   ||    '3 इडियट्स 2' से 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल तक, आमिर खान ने खोले अपनी फिल्मों के राज!   ||    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'   ||    काजोल की एक्टिंग देख हैरान रह गईं शिवानी रघुवंशी, बोलीं- कैमरा ऑन होते ही बदल जाता है अंदाज!   ||    केंद्र सरकार का कड़ा जवाब: एलन मस्क के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भारत में तीन कंपनियों को मिला है ल...   ||    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान: "युवाओं को श्रेणियों में बांटना साजिश, वे सिर्फ युवा है...   ||    यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 3 लोगों की मौत और 36 घायल   ||   

जयपुर: इलाज में लापरवाही से महिला की डिलीवरी के बाद मौत, रिपोर्ट तलब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 21, 2025

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में इलाज में लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय तरूणा को 19 अगस्त की दोपहर ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म देने के बाद लगातार ब्लीडिंग होने लगी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को बार-बार बताने के बावजूद किसी ने समय रहते इलाज नहीं किया। रातभर हालत बिगड़ती रही और सुबह तक स्थिति गंभीर हो गई। तरूणा के पति विनोद ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह जब सीनियर डॉक्टर पहुंचे, तब उन्होंने बच्चेदानी निकालने का फैसला किया। दोपहर बाद ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन इसके बाद पत्नी को आईसीयू में शिफ्ट करने के बजाय कॉटेज वार्ड में रखा गया। परिजनों के अनुसार इस दौरान 20 यूनिट तक ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन खून रुक न पाने और हीमोग्लोबिन लगातार गिरते रहने से हालत संभल नहीं सकी और 21 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही हो तो 2-3 घंटे के भीतर उचित इलाज जरूरी होता है। देरी होने पर महिला डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएगुलेशन (DIC) में चली जाती है, जिससे खून जमने की क्षमता खत्म हो जाती है और मल्टीपल ऑर्गन्स फेल हो जाते हैं। इस पूरे मामले पर फिलहाल अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली है और उन्होंने गायनी विभाग की एचओडी और अस्पताल अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.