ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

कोयंबटूर गैंगरेप केस: तीनों आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में पैरों में लगी गोली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 4, 2025

मुंबई, 04 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 20 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सोमवार रात एनकाउंटर के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच के बाद जानकारी मिली कि आरोपी वेल्लिकिनारु इलाके में एक सुनसान जगह पर छिपे हुए हैं। देर रात पुलिस ने उन्हें घेर लिया, लेकिन तीनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। फिलहाल तीनों का इलाज कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना 2 नवंबर की रात करीब 11 बजे कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास हुई थी। पीड़िता, जो फर्स्ट ईयर की पीजी स्टूडेंट है, एक पुरुष मित्र के साथ कार में बैठकर बातें कर रही थी। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया और पीड़िता के दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। जब पीड़िता का दोस्त होश में आया, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को ढूंढ निकाला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी — गुना, सतीश और कार्तिक — पहले से आपराधिक मामलों में लिप्त थे।

इस घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। कई राजनीतिक दलों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे सुदूर इलाका बता रही है, जबकि यह शहर का ही हिस्सा है और यहां रिहायशी कॉलोनियां हैं, जो असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन चुकी हैं। तमिलगा वेत्री कझगम के महासचिव आधव अर्जुन ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

इसी दिन कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एक महिला से यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय महिला 1 नवंबर को इंदिरानगर में सुबह अपने कुत्ते के साथ टहल रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे “मैडम” कहकर बुलाया और फिर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने तुरंत वहां से भागकर अपने घर में शरण ली और परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.